फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी नेता, वैज्ञानिक समेत पांच लोगों के घरों में चोरी, गहने-कैश उड़ाए

Tue, 15 Sep 2020 05:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
व्यापारी नेता के घर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान । - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

चोरों ने व्यापारी नेता, कृषि वैज्ञानिक समेत पांच लोगों के मकानों से जेवर, नकदी और कीमती समान साफ कर दिए। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राहुल गुप्ता के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये कीमत के जेवर-नकदी समेट लिए। 

विज्ञापन


राहुल ने बताया कि वह रकाबगंज निवासी राजेश अग्रवाल के मकान में किराए पर रहते हैं। शनिवार को वह मकान बंद करके पिता के श्राद्ध के लिए माल स्थित पैतृक आवास गए थे। रविवार आधी रात को चोरों ने मकान में धावा बोल दिया। कमरे व अलमारियों का ताला तोड़कर चोर करीब 40 हजार रुपये नकद, तीन तोले की सोने की चूड़ियां, एक तोला सोने की झुमकी, मंगल सूत्र, सोने की जंजीर, अंगूठी, पायल और चांदी की बिछिया ले गए। 

राहुल ने बताया कि वह प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन के तहत केंद्र और राज्य की परियोजनाओं में प्रशिक्षण के अलावा मैन पावर की सप्लाई भी करते हैं। उधर, व्यापारी नेताओं ने पुलिस से जल्द चोरों का पता लगाने की मांग की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


 

एक ही रात तीन मकान खंगाले

पीजीआई वृंदावन सेक्टर-7 में रविवार रात चोरों ने परिवहन निगम में अधिकारी समेत तीन के घरों से जेवर व कैश साफ कर दिए। चोर वृंदावन सेक्टर 7डी में रहने वाले परिवहन निगम में सहारनपुर में तैनात असिस्टेंट ऑफिसर त्रिमल सिंह के मकान से दो लाख के जेवर व 15 हजार कैश चुरा ले गए।

मकान में उनके भाई लक्षण सिंह रहते हैं। वे भी परिवहन निगम में तैनात हैं। चोरी उस वक्त हुई जब वह शनिवार शाम नाइट ड्यूटी पर थे। 7डी में ही एक निजी स्कूल में टीचर कमलेश के मकान से दो लाख के जेवर व 15 हजार कैश ले गए। वह पत्नी के साथ महोली सीतापुर गए थे। तीसरी चोरी 7बी में रहने वाले मोहित कुमार के घर हुई। वह परिवार के साथ गोरखपुर गए थे। चोर ढाई लाख के जेवर व 50 हजार नकद उठा ले गए।
विज्ञापन

वैज्ञानिक के घर अपना ताला लगाकर भागे चोर

महानगर में कृषि वैज्ञानिक राजेश्वरी मल्होत्रा के बंद मकान से जेवर-नकदी समेटने के बाद चोर गेट पर अपना ताला लगा गए। इंस्पेक्टर यशकांत सिंह ने बताया कि राजेश्वरी करीब एक सप्ताह पहले अपने मकान पर ताला लगाकर पास ही बहन के घर पर गई थीं। सोमवार को वह लौटीं तो गेट पर दूसरा ताला लगा देख हैरान रह गईं।

चोरों ने कमरे की टीवी समेत अलमारियों का कोना-कोना खंगालकर सोने-चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान समेट लिया था। पुलिस का मानना है कि चोरों ने गेट पर ताला इसलिए लगा दिया होगा कि वह भीतर इत्मीनान से चोरी कर सकें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें