फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: दरवाजा तोड़कर घर में घुसे चोर लाखों का माल ले उड़े, सो रहे पति-पत्नी को कमरे में कर दिया बंद

Fri, 09 Aug 2024 12:17 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, मोहनलालगंज

सार

मोहनलालगंज के एक गांव में घर में घुसे चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। चोरों ने कमरे में सो रहे दंपत्ति का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया जिसके बाद दूसरे कमरे में रखी अलमारी व बक्शे का ताला तोड़ दिया।
विज्ञापन
घर का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस चौकी हुलासखेड़ा के गांव डाढा सिकंदरपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे चोर सो रहे दंपत्ति को कमरे मे बंदकर अलमारी में रखे लाखों रुपए के जेवरात व नगदी उठा ले गए। पड़ोसी के शोर मचाने पर चोर भाग निकले।

विज्ञापन


गांव के किसान संतोष यादव के घर के पीछे लगे दरवाजे को तोड़कर चोर घर में घुस आए। वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने कमरे में सो रहे दंपत्ति का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया जिसके बाद दूसरे कमरे में रखी अलमारी व बक्शे का ताला तोड़ दिया।

चोरों ने अलमारी का लाकर तोड़कर उसमे रखे लगभग पांच लाख रूपए की कीमत के सोने चांदी के जेवरात व पंद्रह हजार रूपए निकाल लिए। वारदात के दौरान एक चोर छत पर निगरानी कर रहा था तभी पड़ोसी रामचंद्र की नजर उस पर पड़ गई और उसने शोर मचा दिया जिसके बाद चोर भाग निकले। इस बीच किसान दंपत्ति की नींद खुल गई लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सके।
विज्ञापन


किसान ने पड़ोसी को फोनकर बुलाया तब वह बाहर आ सका। किसान ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। गांव के लोगों का आरोप है कि हुलास खेड़ा पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी इलाके में गश्त करने के बजाय चौकी पर सोते रहते हैं। इंस्पेक्टर आलोक राव के मुताबिक मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें