फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुलिस चौकी के पास सराफ की दुकान में चोरी

Tue, 14 Jan 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस चौकी के पास सराफ की दुकान में चोरी
विज्ञापन
लखनऊ। पारा इलाके में सराफ अभिषेक सोनी की दुकान में रविवार रात सेंध लगाकर चोर तीन किलो चांदी, 70 हजार रुपये और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चोरी कर ले गए। हैरानी की बात यह है कि दुकान से महज 20 मीटर की दूरी पर मोहान रोड पुलिस चौकी है।
विज्ञापन


सलेमपुर पतौरा निवासी अभिषेक सोनी ने तीन माह आराधना ज्वैलर्स के नाम से दुकान खोली थी। सोमवार दोपहर सराफ अपने बहन-बहनोई को चारबाग छोड़ने गए थ। वहां से लौटकर जब दुकान खोली तो उनको दीवार कटी मिली। दीवार में बनाए गए छेद से चोरों ने हाथ डालकर जितना सामान मिला उठा ले गए। चौकी से चंद मीटर दूरी पर चोरी से स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश है। पारा पुलिस ने छानबीन के बाद केस दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें