डुगडुगी पीटते बिजली विभाग के कर्मचारी।
लखनऊ। राजधानी में सोमवार से सर्वाधिक बिजली चोरी वाले क्षेत्रों में शाम सात से रात आठ बजे तक जनजागरण के साथ डुगडुगी बजाई गई। इसका उद्देश्य बिजली चोरी रोकना है। अफसरों ने बकायेदारों से 31 जनवरी तक बाकी बिल को जमा करके ब्याज पर छूट लेने के लिए भी जागरूक किया। लखनऊ मध्य जोन के मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल ने बताया कि जनजागरण अभियान बिजली चोरी बाहुल्य क्षेत्र हुसैनगंज के खंदारी बाजार, रेजीडेंसी के राजेंद्र नगर, तालकटोरा, ठाकुरगंज खंड के बरौरा गांव, अमीनाबाद के चिकमंडी हुसैनगंज के मुरलीनगर में चला।