मड़ियांव के आईआईएम रोड पर साईं सिटी में रहने वाले एसबीआई मेन ब्रांच के डिप्टी मैनेजर राजकिशोर छारी के मकान में बृहस्पतिवार भरी-दोपहरी घुसे चोरों ने लाइसेंसी रिवॉल्वर और पिस्टल के अलावा एक लाख कैश व सात लाख के जेवर पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
2 of 5
वारदात के वक्त डिप्टी मैनेजर का परिवार ट्रॉमा में भर्ती रिश्तेदार को देखने गए थे। घर पर गर्भवती बहू अकेली थी। गनीमत रही कि वह सो रही थी और चोरों ने उसे नुकसान नहीं पहुंचाया। परिवारीजन घर पहुंचे तो ताले टूटे व सामान बिखरा देखकर होश उड़ गए।
विज्ञापन
3 of 5
डकैती की सूचना से हड़कंप मच गया। एएसपी ट्रांस गोमती दुर्गेश कुमार सहित पुलिस फोर्स और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने छानबीन कर साक्ष्य जुटाए।
4 of 5
एएसपी ट्रांस गोमती ने बताया कि डिप्टी मैनेजर सुबह ड्यूटी पर गए थे। घर पर उनकी पत्नी मीरा, बेटा डॉ. रवीश कुमार, उसकी गर्भवती पत्नी और दूसरा बेटा मोहनीश थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे पत्नी और दोनों बेटे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती रिश्तेदार को देखने चले गए। डिप्टी मैनेजर भी ऑफिस से सीधे ट्रॉमा चले गए थे।
उनकी बहू मकान के फर्स्ट फ्लोर पर कमरे का दरवाजा बंद करके सो रही थी। करीब साढ़े तीन बजे डिप्टी मैनेजर की पत्नी व बेटे घर लौटे तो मेन गेट से भीतर दरवाजे का ताला टूटा था। भीतर दो कमरों में सामान बिखरा था। अलमारियां खुली थीं और कीमती सामान गायब था।