फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटेलीजेंस के इंस्पेक्टर के घर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाजारखाला की मोतीझील कॉलोनी में इंटेलिजेंस के इंस्पेक्टर के बंद मकान से चोरों ने लाखों रुपये के गहने व नकदी पार कर दी। मोतीझील कॉलोनी निवासी वचनेश सिंह इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर में इंस्पेक्टर हैं। उनकी पत्नी मीना सिंह बीएसएनएल में नौकरी करती है। बुधवार सुबह वचनेश व उनकी पत्नी ड्यूटी पर और बेटा अक्षित सिंह स्कूल गया था।
विज्ञापन

दोपहर में अक्षित घर लौटा तो मेन गेट व कमरों के ताले टूटे मिले। घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त था। उसने अपने पिता व पड़ोस के लोगों को जानकारी दी। वचनेश के मुताबिक, उनके यहां से करीब तीन लाख के गहने व दस हजार की नकदी चोरी हुई है। उन्होंने बाजारखाला कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें