फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेडीमेड कपड़ों की दुकान का ताला तोड़कर चोरी

Fri, 16 Jan 2026 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
दुकान का टूटा शटर।
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी के कटरा बाजार चौराहा स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर गल्ले में रखे 30 हजार रुपये और 25 हजार रुपये कीमत के नए कपड़े उठा ले गए।
विज्ञापन


कस्बे के वार्ड इमामबाग निवासी पीड़ित दुकानदार विनय ने बताया कि वह बुधवार रात साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। बृहस्पतिवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि शटर के दोनों ताले टूटे हुए थे। दुकान से जींस, शर्ट, कोट-पैंट समेत कई कपड़े गायब मिले। गल्ले में रखी नकदी भी नहीं थी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। कस्बा चौकी इंचार्ज आशीष बालियान ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें