फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एचसीएल कंपनी कर्मी से बदमाशों ने लूटा आईफोन, पुलिस ने टरकाया

Sat, 04 Jan 2025 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
एचसीएल कंपनी कर्मी से बदमाशों ने लूटा आईफोन, पुलिस ने टरकाया
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन के पास स्कूटी सवार दो लुटेरे एचसीएल कंपनी में कार्यरत वैभव दीप शाह के हाथ से आईफोन लूट ले गए। उन्होंने कैब चालक की मदद से लुटेरों का पीछा किया पर नाकाम रहे। ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की बात कहते हुए पुलिस ने उनको टरका दिया। 42 दिन बाद हुसैनगंज थाने में लूट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के रहने वाले वैभव दीप शाह अहिमामऊ इलाके में पीजी में रहते हैं। उनके मुताबिक 20 नवंबर को उत्तराखंड से लखनऊ वंदे भारत ट्रेन से चारबाग उतरे। अहिमामऊ के लिए कैब बुक की। वह स्टेशन के बाहर इंतजार कर रहे थे, तभी स्कूटी सवार दो लुटेरों ने उनका फोन छीन लिए। उन्होंने कैब चालक की मदद से लुटेरों का आलमबाग तक पीछा किया। इसके बाद आलमबाग चौकी जाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उनके दूसरे मोबाइल फोन से लूटे गए मोबाइल को ट्रैक करने का प्रयास किया तो आखिरी लोकेशन पारा में मिली। इसके बाद मोबाइल फोन बंद हो गया। आलमबाग पुलिस ने वैभव की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

चौकी इंचार्ज लोको ने कही कैमरा खराब होने की बात

अगले दिन 21 नवंबर को वैभव शिकायत लेकर हुसैनगंज की लोको चौकी पहुंचे। आरोप है कि पुलिस वालों ने सारे कैमरे खराब होने की बात कहकर उनको टरका दिया। परेशान होकर वैभव ने यूपी कॉप एप की मदद से ऑनलाइन शिकायत की। इसके बाद उनकी रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें