फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सपा कार्यालय के बाहर खुद को आग लगाने वाले युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सपा कार्यालय के बाहर 10 सितंबर को खुद को आग लगाने वाले अलीगढ़ के कोतवाली नगर भुजपुरा निवासी योगेंद्र गोस्वामी ने सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। योगेंद्र का केजीएमयू के बर्न यूनिट में इलाज चल रहा था। इस मामले में गौतमपल्ली पुलिस ने योगेंद्र को आत्मदाह के लिए उकसाने पर उनकी मुंहबोली बहन व भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन

आरोप है कि योगेंद्र को आरोपी बहन आसमा, भाई गुड्डू व कुछ अन्य अज्ञात लोगों ने आग लगाने के लिए उकसाया था। योगेंद्र 10 सितंबर की दोपहर 3:30 बजे समाजवादी पार्टी दफ्तर के सामने पहुंचे थे। उन्होंने अचानक खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी। योगेंद्र ने पुलिस को बताया था कि उनके मोहल्ले के रहने वाले तीन सगे भाई दानिश, वसीम व नाजिम सट्टेबाजी करते हैं। तीनों ने उनसे छह लाख रुपये उधार लिए थे। रकम वापस मांगने पर तीनों गाली-गलौज करते हैं। योगेंद्र ने अलीगढ़ पुलिस से मामले की शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी। इसी से परेशान होकर उन्होंने आत्मदाह का कदम उठाया था।
पुलिस का कहना है कि 26 साल पहले योगेंद्र को आसमां और गुड्डू की मां नूर बानो ने गोद लिया था। योगेंद्र नूर बानो की सहेली के बेटे थे। आसमां और गुड्डू के उकसाने पर योगेंद्र ने खुद को आग लगाई थी। इंस्पेक्टर गौतमपल्ली रत्नेश सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। योगेंद्र अविवाहित थे। उनका एक भाई मनोज है। पिता ने बताया कि 15 साल से उनका बेटे से कोई संबंध नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें