फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मारपीट के दौरान करंट लगने से हुई थी युवक की मौत

Sun, 18 Jan 2026 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
राजेंद्र कुमार की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। बंथरा के सहिजनपुर निवासी राजेंद्र कुमार (30) की मौत करंट लगने से हुई थी। इस बात की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुई है। जांच में पता चला है कि खेत में पानी लगाने के विवाद में मारपीट के दौरान उन्हें करंट लग गया। इसके बाद आरोपी उनका शव घसीटकर खेत से 300 मीटर दूर झाड़ियों में फेंककर भाग निकले। राजेंद्र के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ट्यूबवेल मालिक अशर्फीलाल व उसके बेटे सूर्य प्रकाश और चंद्र प्रकाश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


एसीपी कृष्णानगर, रजनीश वर्मा ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण इलेक्ट्रिक शॉक आया है। पीठ पर रगड़ के निशान भी मिले हैं। अब तक की गई छानबीन व जांच में पता चला है कि बृहस्पतिवार सुबह खेत के पास पानी लगाने के लिए राजेंद्र की कुछ लोगों से मारपीट हो गई थी। इस दौरान खेत में जानवरों को रोकने के लिए दौड़ाए गए करंट की चपेट में आकर राजेंद्र की मौत हो गई। उनकी मौत के बाद आरोपी उनके शव को अमावां जंगल के पास झाड़ियों में फेंककर भाग निकले। राजेंद्र के पिता सुमित ने अशर्फीलाल व उसके दोनों बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी का कहना है कि नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह है पूरी घटना
बंथरा के सहिजनपुर निवासी राजेंद्र कुमार (30) का शव शुक्रवार सुबह उनका खेत से 300 मीटर दूर आमवां जंगल की झाड़ियों में मिला था। वह बृहस्पतिवार सुबह से लापता था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। उनकी पीठ पर खरोंच के निशान थे। घटनास्थल पर शव को घसीटे जाने के निशान मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें