फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पिता को कॉल कर युवक ने लगा लिया फंदा

Thu, 26 Dec 2024 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पिता को कॉल कर युवक ने लगा लिया फंदा
विज्ञापन
मलिहाबाद। पिता को कॉल करने के बाद रहीमाबाद के ससपन गांव में ननिहाल में रह रहे सोहित (22) ने बाग में फंदा लगा लिया। वह पत्नी के मायके जाने से नाराज थे और काफी समय से अवसाद के शिकार भी थे।
विज्ञापन


सोहित मजदूरी करते थे। उनके पिता माल के गौरेया निवासी बंशीलाल के अनुसार सोमवार को सोहित की पत्नी सरोज दुधमुंही बच्ची के साथ मायके गहेदों जा रही थी। समझाने पर भी वह नहीं मानी तो बेटा नाराज होकर सोमवार देर शाम घर से कहीं निकल गया था। कुछ देर बाद उसने कॉल कर आत्महत्या करने की बात कही थी। पिता ने काफी समझाने का प्रयास किया, पर वह नहीं माना और कॉल काट दी।
परिजनों ने कई बार कॉल की, लेकिन सोहित ने फोन नहीं उठाया। बहन शालिनी ने नाना सुमेर को सोहित के फंदा लगाने की जानकारी दी। खोजबीन करने पर घर से एक किलोमीटर दूर वह अपने नाना के आम के बाग में पेड़ से मफलर के सहारे लटके मिले।
विज्ञापन


कमरे में युवक ने लगाया फंदा
लखनऊ। सीतापुर के बीबियापुर के रहने वाले आकाश (20) हसनगंज स्थित डालीगंज में पप्पू के मकान में घरेलू काम करते थे। वह मकान में बने सर्वेंट क्वार्टर में रहते थे। मंगलवार सुबह काफी देर होने के बाद भी जब आकाश बाहर नहीं निकले तो पप्पू उन्हें बुलाने कमरे पर पहुंचे। देखा कि आकाश छत में लगे कुंडे से रस्सी के सहारे लटके हुए थे। हसनगंज पुलिस ने घटना की जानकारी उनके पिता मायाराम को दी। परिवार में भाई प्रमोद व मां माया देवी हैं।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें