एक लाख का इनामी साइन सिटी का प्रेसिडेंट गिरफ्तार
लखनऊ। गोमतीनगर पुलिस ने एक लाख के इनामी ठगी के आरोपी साइन सिटी के प्रेसिडेंट रविकांत तिवारी को गिरफ्तार किया है। रविकांत कानपुर के अंबेडकरपुरम कल्याणपुर का रहने वाला है। आरोपी पर चंदौली जिले के अलीनगर में एक और लखनऊ के गोमतीनगर थाने में आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस लंबे समय से आरोपी की तलाश कर रही थी।
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक आरोपी ने साइन सिटी के प्रोजेक्ट में निवेश करने पर लोगों को मुनाफे का लालच दिया था। झांसे में आकर लोगों ने प्लाॅट, फ्लैट और निवेश के नाम पर कीमती रकम लगा दी। इसके बाद आरोपी और उसके साथियों ने न तो प्लॉट-फ्लैट दिए न ही रकम लौटाई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से रविकांत भाग निकला। इसके बाद आरोपी पर इनाम घोषित किया गया। पुलिस की एक टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर सहारा पुल के पास से पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur