फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मशहूर कलाकारों की कृतियां बनीं युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
प्रदर्शनी में लगी पेंटिंग्स देखता युवा।
विज्ञापन
लखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के 64वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में इन दिनों प्रतिष्ठित कलाकारों की कृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई है। यह प्रदर्शनी 13 फरवरी तक कलाकारों व आमजन के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी में इस बार 22 वर्ष बाद अकादमी के सर्वोच्च अधिसदस्यता सम्मान से नवाजे गए छापाकला के प्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री श्याम शर्मा की कलाकृतियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।उत्तर प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि राज्य ललित कला अकादमी की प्रदर्शनी कला के प्रति हमारे समर्पण और प्रेरणा का प्रतीक है। यह हमें हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और बढ़ावा देने की प्रेरणा देती हैं। प्रदर्शनी में प्रदर्शित कलाकृतियां युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेंगी।
विज्ञापन

अकादमी की निदेशक डॉ. श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि प्रदर्शनी में कला जगत के श्रेष्ठतम कलाकारों एमएफ हुसैन, मदनलाल नागर, बद्रीनाथ आर्य, अजीत सिंह पंवार, केएस कुलकर्णी, सुधीर रंजन खास्तगीर, मो. सलीम, अरशद अमीन, योगेंद्र नाथ योगी की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। प्रदर्शनी के माध्यम से नवोदित कलाकारों को कला के मूर्धन्य कलाकारों से जोड़ने व उनसे प्रेरणा प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
अकादमी की विथिकाओं में यहां के बीवीए (चित्रकला) के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने भी अपनी कृतियों को अत्यंत व्यवस्थित ढंग से प्रदर्शित किया है। निदेशक ने बताया कि प्रदर्शनी 13 फरवरी तक प्रातः 11 बजे से शाम पांच बजे तक खुली रहेगी। कहा कि यह प्रदर्शनी कला प्रेमियों, विद्यार्थियों और कला के कला प्रेमियों के लिए एक अद्वितीय अवसर है, जहां वे भारतीय कला के विभिन्न रूपों और शैलियों को करीब से देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें