निकाह का झांसा देकर युवती का यौन शोषण
लखनऊ। निकाह का झांसा देकर मड़ियांव में रहने वाली युवती के यौन शोषण का मामला सामने आया है। मामले में युवती ने रविवार को मड़ियांव थाने में आरोपी प्रतापगढ़ निवासी मो. अमीर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
युवती के अनुसार पिछले साल अगस्त में अमीर ने उनसे संपर्क किया था। उसने खुद को कारोबारी बताया और निकाह करने की बात कही। मना करने पर दोस्ती का प्रस्ताव रखा, जिसे उन्होंने स्वीकार लिया। कुछ दिन बाद आरोपी उन्हें घुमाने के बहाने से दिल्ली के आनंद विहार ले गया, वहां होटल में बंधक बनाकर दो दिन तक दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया।
युवती के अनुसार 15 अक्तूबर को आरोपी उनको लखनऊ छोड़कर चला गया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण किया और देह व्यापार करने का दबाव बनाने लगा। आरोपी ने प्रतापगढ़ बुलाया तो उन्होंने मना कर दिया। इस पर उसने जान से मारने की धमकी दी।