फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूटकेस से निकला महिला का शव, फैली सनसनी

Mon, 21 Jan 2019 09:39 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
dead body - फोटो : social media
विज्ञापन
लखनऊ के शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों में हत्याकर शव फेंके जाने का सिलसिला बरकरार है। पिछले दिनों हुई कई हत्या की गुत्थी पुलिस अभी सुलझा भी नहीं पाई थी कि गोसाईगंज थाना क्षेत्र के इकना क्रिकेट स्टेडियम के पास एक महिला का शव सूटकेस में बरामद होने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी। देखते ही देखते तमाम राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सूटकेस से शव को कब्जे में लिया, लेकिन महिला का चेहरा जला होने के चलते उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस मौके पर है और आगे की जांच में जुटी हुई है। 

पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट, डॉग स्क्वॉड ने भी मौके पर जाकर जांच की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। 
विज्ञापन


महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या की गई है फिर पहचान मिटाने के लिए चेहरा जलाया गया है। ऐसा अनुमान है कि इसके बाद आरोपी शव को शहीद पथ के रास्ते ले जाकर फेंककर फरार हो गए होंगे।

फिलहाल पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या कैसे और कब हुई ये पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें