फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी में आज से होगी पछुआ की वापसी, रातें होंगी सर्द

विज्ञापन
शुक्रवार की शाम राजधानी में छाई नजर आई हल्की धुंध।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में शनिवार से दोबारा ठंडी पछुआ हवाएं चलने के आसार हैं। माैसम विभाग का कहना है कि शनिवार को पहाड़ों से आ रही पछुआ हवाओं का असर राजधानी में भी दिखाई देगा।
विज्ञापन

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि ठंडी पछुआ के असर से अगले पांच से सात दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही शाम से लेकर सुबह तक हल्के कोहरे व धुंध का असर भी दिखाई देगा। शुक्रवार को दिन में धीमी पूर्वा हवाएं चलीं। दोपहर बाद से हल्की धुंध का असर दिखाई दिया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री की बढ़त के साथ 28.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 0.5 डिग्री की बढ़त के साथ 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें