फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान की शरण में जीवन का कल्याण : आचार्य उमेश

विज्ञापन
राजाबाजार स्थित गीता भवन में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ। 
विज्ञापन
लखनऊ। राजाबाजार स्थित गीता भवन में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन मंगलवार को श्रीकृष्ण की बाल लीला के साथ गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति सुहासिनी के तत्वावधान में चल रही कथा के दौरान पूरा पांडाल जय श्रीकृष्णा के उद्घोष से गुंजायमान होता रहा।
विज्ञापन

कथाव्यास आचार्य उमेश कुमार मिश्रा ने कहा कि गोवर्धन पूजा केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने और अहंकार के त्याग का संदेश है। जब इंद्र को अपनी शक्तियों पर अभिमान हो गया, तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठ अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर भक्तों की रक्षा की और यह सिद्ध किया कि भगवान सदैव अपने शरणागत भक्तों का हाथ थामे रहते हैं। मनुष्य को अपने कर्मों में शुचिता रखनी चाहिए और हर परिस्थिति में ईश्वर पर विश्वास बनाए रखना चाहिए। कथा के दौरान भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि कन्हैया ने माखन चोरी के माध्यम से भक्तों के हृदय को चुराने की कला सिखाई। इस दौरान गोवर्धन गिरधारी, सुध लेना हमारी... और छोटी-छोटी गैया, छोटे-छोटे ग्वाल, छोटो सो मेरो मदन गोपाल... जैसे गीतों पर श्रोता झूमते रहे। सुहासिनी की अध्यक्ष रागिनी रस्तोगी, सीमा रस्तोगी, शालिनी रस्तोगी, ऋचा रस्तोगी, क्षमा रस्तोगी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

राजाबाजार स्थित गीता भवन में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ। 

राजाबाजार स्थित गीता भवन में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें