फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मौसम रहेगा शुष्क, सुबह हल्की धुंध के बाद निकलेगी धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार के मुताबिक, शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा। सुबह हल्की धुंध छाई रह सकती है, जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा। रात में हल्की ठंडक का एहसास होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री और न्यूनतम 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट हो सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें