फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो दिन बाद फिर बदल सकता है मौसम

विज्ञापन
धूप से बचने के लिए ऊंट मालिक ने इस तरह किया जुगाड़।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। आसमान से बादलों के हटने के बाद राजधानी में मंगलवार को माैसम साफ रहा। दोपहर में तीखी धूप ने फिर से गर्मी बढ़ने का अहसास कराया। इसके असर से अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई।
विज्ञापन



माैसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राजधानी के माैसम में फिर से बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। 27 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से लखनऊ में फिर से बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इसके बाद 29 मार्च को एक और शक्तिशाली विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश के भी आसार हैं।


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार से अगले दो दिन तक अधिकतम तापमान में बढ़त देखने को मिल सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री की बढ़त के साथ 32.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री की मामूली कमी के साथ 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें