फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चौकीदार को पीटकर बंधक बनाया 21 सोलर पैनल, बैटरियां लूट ले गए

विज्ञापन
घायल चौकीदार शिव कुमार।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। इटौंजा के मुन्नूपुरवा गांव के बाहर जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पानी की टंकी के परिसर से पांच बदमाश बुधवार देर रात 21 सोलर पैनल व पांच बैटरियां लूट ले गए। इससे पहले चौकीदार शिव कुमार यादव को बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन

बदमाश शिव कुमार के हाथ-पैर बांधकर कमरा बाहर से बंदकर भाग निकले। घायल चौकीदार को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के अनुसार लूटे गए माल की कीमत पांच लाख रुपये है।

शिव कुमार यादव ने बताया कि रोजाना की तरह बुधवार रात टंकी पर ड्यूटी पर गए थे। देर रात परिसर में बने कमरे में लेट गए। रात करीब दो बजे के पांच बदमाश उनके कमरे में आए और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बदमाश परिसर से 21 सोलर पैनल और पांच बैटरियां लूट ले गए। भागने से पहले शिव कुमार के हाथ-पैर बांध दिए और कमरे को बाहर से बंद कर दिया।
विज्ञापन




सुबह महिला से मिली मदद

शिव कुमार ने बताया कि वह रातभर कमरे में बंधक बने रहे। सुबह गांव की महिला टंकी के पास शौच के लिए पहुंची तो उससे मदद मांगी। उसने पति को जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण जमा हो गए। सूचना पाकर इटौंजा पुलिस भी पहुंच गई। कमरे का दरवाजा खोलकर शिव कुमार को मुक्त कराया गया। पुलिस ने उन्हें राम सागर मिश्र अस्पताल पहुंचाया, जहां से ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया।



पीड़ित ने एक युवक को पहचाना

शिव कुमार ने पुलिस को बताया कि वारदात में शामिल एक आरोपी को उन्होंने पहचान लिया है। वह अजराइलपुर गांव का रहने वाला है। डीसीपी उत्तरी गोपाल चौधरी का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर चोरी के दौरान मारपीट का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें