फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बसंतकुंज में आवंटियों के प्लॉट से मुहर्रम बाद अवैध कब्जे हटवाएगा एलडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बसंतकुंज योजना के सेक्टर-ए में आवंटियों के प्लॉट से अवैध कब्जा हटाने के लिए एलडीए मुहर्रम के बाद अभियान चलाएगा। आठ जुलाई के बाद किसी भी दिन बुलडोजर चल सकता है। यहां 272 आवंटियों के प्लाट फंसे हैं।
विज्ञापन

एलडीए ने दो साल पहले इन्हें प्लॉट आवंटित किए थे। आवंटियों ने पैसा भी कर दिया है। अब रजिस्ट्री कर प्लाॅटों का कब्जा आवंटियों को दिया जाना है, अवैध कब्जा होने के कारण ऐसा नहीं हो सका है। करीब दो महीने पहले एलडीए ने जमीन पर कब्जा न मिलने और किसानों के विरोध के चलते विकास कार्य शुरू न होने का हवाला देते हुए प्लॉटों का आवंटन निरस्त कर दिया था। आवंटियों ने एकजुट होकर विरोध किया तो एक महीने पहले एलडीए ने आदेश वापस ले लिया। एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस अधिकारियों से बात हुई है। मुहर्रम के बाद पुलिस बल मिलते ही किसी भी दिन अभियान चलाया जा सकता है। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि किसानों की जो भी मांगें हैं, उन्हें पूरा किया जा रहा है। जमीन का मुआवजा पहले ही दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें