लखनऊ। पारा के एफसीआई उपकेंद्र से जुड़े सूरजकुंड खेड़ा गांव में सोमवार देर रात ओवरलोड से एबीसी लाइन जलकर टूट गई। इससे 18 घंटे तक गांव की बिजली ठप रही। इस कारण ग्रामीणों में नाराजगी रही।
लोगों के अनुसार गांव में लगे 250 केवी ट्रांसफार्मर से निकली एबीसी लाइन सोमवार रात 12 बजे अचानक जलकर सड़क पर गिर गई, जिससे आपूर्ति बंद हो गई। ग्रामीण विशाल, सरवन, बबलू, बाराती, पंकज, चंद्रशेखर, संजय समेत कई ने बिजली विभाग को इसकी सूचना दी। मंगलवार शाम छह बजे लाइन ठीक की जा सकी।