फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कमिश्नर से मिला पीड़ित परिवार, वधू पक्ष ने भी दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रामाधीन सिंह इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार रात बरात में घुसकर बवाल करने वाले लखनऊ विश्वविद्यालय के आरोपी छात्रों की मुश्किलें बढ़ सकती है। कार्रवाई के लिए बृहस्पतिवार को दूल्हे के पिता मनोज सोनकर वधू के पिता रिंकू सोनकर के साथ पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचे। दोनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस कमिश्नर ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए डीसीपी मध्य से बात की है।
विज्ञापन

वधू पक्ष ने भी कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। आरोप है कि छात्रों के उत्पात से सारी व्यवस्था चौपट हो गई थी। जल्दबाजी में शादी कराई गई और पुलिस की सुरक्षा में बरात विदा हो सकी थी। हसनगंज पुलिस ने चिह्नित छात्रों की तलाश तेज कर दी है। माना जा रहा है कि वधू पक्ष की तहरीर को पुलिस विवेचना में शामिल करेगी।
वर पक्ष की ओर से 250 छात्रों के खिलाफ पहले से डकैती, बलवा और मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज है। लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन पुलिस की ओर से दिए गए ब्योरे के आधार पर छात्रों की जानकारी जुटा रहा है। पुलिस अभी तक 12 छात्रों की पहचान कर सकी है। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपी छात्रों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

कैसरबाग मंडी निवासी ऋषभ के पिता मनोज सोनकर बरात लेकर रामाधीन सिंह इंटर कॉलेज जा रहे थे। इसी दौरान कुछ छात्र बरात में घुसकर महिलाओं के बीच जाकर नाचने लगे थे। विरोध पर हमला बोल दिया था। बरात में घुसकर जो मिला उस पर धावा बोल दिया था। जमकर बमबाजी भी की थी और दूल्हे की कार तोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें