हादसे के बाद बिखरी पड़ीं सब्जियां व घायल डाला सवार।
मलिहाबाद। दुबग्गा मंडी से सब्जी खरीदकर रहीमाबाद जा रहा पिकअप डाला सोमवार की सुबह स्टेयरिंग फेल होने पर चिहूंटा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। डाले में 12 लोग सवार थे, जिसमें तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी भेजा गया है।
रहीमाबाद के शेरनगर निवासी चालक संजय कुमार डाला लेकर दुबग्गा मंडी गए थे। लखनऊ से लौटते समय डाले की स्टेयरिंग अचानक फेल हो गई। इससे अनियंत्रित डाला डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। डाले में सवार रहीमाबाद क्षेत्र के सूरज (34), उमेश (26), रोहित (27), कमलेश (37), अरविंद (20), गुड्डू (45), संजय (27), विनय( 28) राम सिंह (33), किशोरी (38), फारुख (35), अयान (18) घायल हो गए। सूरज, उमेश और किशोरी को गंभीर चोटें आई हैं। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजकर डाला किनारे कराकर यातायात कुछ देर में सामान्य करा दिया गया था।