फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अभिभावक के स्कूल लाने-छोड़ने से नाराज होने पर वैन चालक ने किया था अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। छात्रा से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार वैन चालक नगराम के ब्राह्मण टोला निवासी राज श्रीवास्तव को उसकी हरकत के कारण मालिक ने निकाल दिया था। वहीं अभिभावक भी पीड़िता को स्कूल छोड़ने और लाने लगे थे। इसी बात पर आरोपी राज 10 सितंबर को छात्रा को अगवा कर दिल्ली ले गया और दुष्कर्म किया था। विकासनगर पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी निजी स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा था। कुछ समय तक वह राज की वैन से स्कूल जाती थी। छात्रा के प्रति राज के व्यवहार और उसकी नजदीकी बढ़ाने की कोशिशों की जानकारी होने पर परिजनों और अन्य चालकों ने विरोध किया था। 10 सितंबर को छात्रा के पिता उसे स्कूल छोड़कर आए थे। छुट्टी के बाद देर शाम तक छात्रा घर नहीं पहुंची। इसके बाद पिता ने पूर्व वैन चालक राज श्रीवास्तव पर बेटी को गायब करने और अनहोनी की आशंका जताते हुए विकासनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने छात्रा को सकुशल खोज लिया था। पीड़िता के दर्ज बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी में दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम की धारा बढ़ाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें