फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हल्के गहनों का ट्रेंड, भारी सेट की भी चमक बरकरार

विज्ञापन
हल्के गहनों का ट्रेंड, भारी सेट की भी चमक बरकरार।
विज्ञापन
लखनऊ। सहालग करीब आते ही सराफा बाजार में शादी की खरीदारी तेज हो गई है। इस बार ग्राहकों की पसंद में नए और पारंपरिक ट्रेंड का मेल देखने को मिल रहा है। युवा वर्ग हल्के वजन की ज्वेलरी के साथ डायमंड की अंगूठियां, टॉप्स, ईयररिंग्स और छोटे नेकलेस पसंद कर रहा है। वहीं, बहन-बेटियों को उपहार देने के लिए सोने के गहनों की खरीदारी भी फिर जोर पकड़ रही है। पारंपरिक पसंद रखने वाले परिवार दुल्हन के लिए भारी हार, चूड़ियां और बड़े ज्वेलरी सेट खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

कारोबारियों ने एक से पांच ग्राम तक की अंगूठियां और चेन के साथ तीन से छह ग्राम तक के हार और कान के झाले तैयार कराए हैं। इसके अलावा भारी गहनों का कलेक्शन भी उपलब्ध है।
लखनऊ सराफा एसोसिएशन चौक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदीश कुमार जैन ने बताया कि रविवार को सोने का भाव 1.42 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 1.84 प्रति किलो रहा। सहालग के चलते खरीदार बढ़ रहे हैं। कम वजन के आभूषणों की मांग ज्यादा है। इनमें पांच हजार से 50 हजार तक की चांदी की पायल की मांग अधिक है। वहीं सोने की चेन 40 हजार (करीब तीन ग्राम) से लेकर दो लाख रुपये (करीब 15 ग्राम) तक लोग पसंद कर रहे हैं। कंगन में एक से चार लाख रुपये तक की रेंज की मांग ज्यादा है।
विज्ञापन

Iपिछले साल भाव लगातार बढ़ने से उपहार स्वरूप गहने देने का चलन प्रभावित हुआ था। अब ग्राहक क्षमता के अनुसार फिर खरीदारी कर रहे हैं। युवा हल्की ज्वेलरी और डायमंड के आभूषण पसंद कर रहे हैं। वहीं, पारंपरिक पसंद वाले ग्राहक भारी गहने भी खरीद रहे हैं। I
I- कैलाश चंद्र जैन, अध्यक्ष, लखनऊ सराफा एसोसिएशन, चौकI
Iसोने के भाव में कमी आने से बिक्री बढ़ी है। ग्राहक लाइट वेट हैवी लुक वाले आभूषण खरीद रहे हैं। अंगूठी, चेन और टॉप्स की मांग सबसे ज्यादा है। I
I-अच्युत केसरवानी, सराफा कारोबारीI
Iयुवाओं की पसंद को देखते हुए लेजर कटिंग वाले हल्के सेट, अंगूठियां, ईयररिंग्स और छोटे नेकलेस बाजार में उतारे गए हैं। इनकी अच्छी मांग है। इसके साथ ही चांदी के आभूषणों की खरीदारी भी बढ़ी है।I
विज्ञापन

I- विनोद माहेश्वरी, महामंत्री, लखनऊ सराफा एसोसिएशन, चौकI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें