फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रसूलपुर आशिक अली में बने आधार, 31 आवेदकों को राहत

विज्ञापन
आधार कैंप में पहुंचे लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। डाक विभाग की ओर से लगाए जा रहे विशेष आधार शिविर के क्रम में मंगलवार को गोसाईंगंज क्षेत्र के गांव रसूलपुर आशिक अली के पंचायत भवन में आवेदकों के नए आधार के लिए नामांकन हुए और कई के संशोधित भी किए गए। बारिश के बावजूद कई आवेदक अपनी आधार संबंधी समस्या लेकर शिविर में पहुंचे थे।
विज्ञापन

डाक विभाग की ओर से गोसाईंगंज क्षेत्र के रसूलपुर आशिक अली के पंचायत भवन में लगे तीन दिवसीय शिविर के अंतिम दिन नौ नए नामांकन हुए और 22 आवेदकों के आधार संशोधित किए गए। आधार बना रहे ऑपरेटर दीपक ने बताया कि शिविर के पहले दिन तीन नए आधार नामांकन और 25 में संशोधन किया गया था। इसी तरह सोमवार को 22 आवेदकों के आधार अपडेट किए गए थे। बताया कि रोस्टर में दिए गए स्थान प्राथमिक विद्यालय में बिजली व अन्य व्यवस्थाएं न होने से शिविर पंचायत भवन में लगाया गया था। तीनों दिन आधार संबंधी समस्याओं का समाधान किया गया।
आज से निगोहां के मीरकनगर में लगेगा शिविर
तय कार्यक्रम के अनुसार बुधवार से तीन दिवसीय आधार शिविर निगोहां के मीरकनगर में लगेगा। दीपक ने बताया कि शिविर पंचायत भवन में लगाया जाएगा। यहां नए आधार के लिए नामांकन और अपडेट करने का कार्य होगा। आवेदक आधार संबंधी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं।

आधार कैंप में पहुंचे लोग।

आधार कैंप में पहुंचे लोग।

आधार कैंप में पहुंचे लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें