फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रॉमा सेंटर के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में अब 10 वेंटिलेटर

विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में मरीजों को बड़ी राहत मिली है। इमरजेंसी मेडिसिन विभाग की वेंटिलेटर यूनिट का विस्तार हो गया है। यहां चार नए वेंटिलेटर लगाए गए हैं। इससे गंभीर हालत में आने वाले मरीजों को जल्द वेंटिलेटर सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर प्रशासन के अनुसार, सड़क हादसे, ब्रेन स्ट्रोक और सांस की गंभीर बीमारियों के मरीज बढ़ रहे थे। अन्य आपात स्थितियों में भी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही थी। पहले विभाग की यूनिट में 6 वेंटिलेटर थे। इस कारण कई बार मरीजों को इंतजार करना पड़ता था। चार नए वेंटिलेटर लगने के बाद यूनिट की क्षमता बढ़कर 10 हो गई है। कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ट्रामा सेंटर में संसाधनों को लगातार बढ़ाया जा रहा है। चार नए वेंटिलेटर लगने से इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में मरीजों को समय पर जीवन रक्षक सुविधा मिलेगी। ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी डॉ. प्रेमराज ने बताया कि नए वेंटिलेटर अत्याधुनिक तकनीक वाले हैं। इमरजेंसी मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. हैदर अब्बास के मुताबिक, विभाग में कई अति गंभीर मरीज आते हैं। ऐसे में उन्हें वेंटिलेटर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें