पुलिस टीम को सम्मानित करते व्यापारी।
लखनऊ। कृष्णानगर में एग्जाम सेंटर के बाहर मोबाइल, पर्स और एटीएम कार्ड चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को व्यापारियों ने सम्मानित किया।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छबलानी ने बताया कि 11 जून व सात जुलाई को परीक्षार्थियों की स्कूटी से सामान चोरी हुआ था। पुलिस ने सरगना व दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विक्की लखमानी, महामंत्री अनुज गौतम, वेद रतन श्रीवास्तव ने एसीपी विकास कुमार पांडे, थानाध्यक्ष प्रदुम्न कुमार सिंह, एसआई बादल सिंह समेत पुलिस टीम को अंगवस्त्र पहनाया। मौके पर व्यापारी अंकित जैन, संतराम चंदवानी, डॉ. अनिल चंदानी, दीपक राजदेव, कवल कुमार, पवन कुमार, सुजीत यादव, रितेश केवलानी, महेश तलरेजा, पूरन राजपाल आदि मौजूद रहे। (माई सिटी रिपोर्टर)