फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रैक्टर चालक का शव घर से 300 मीटर दूर मिला, दोनों तलवे झुलसे थे

Wed, 30 Sep 2026 02:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बिजनौर के रहीमाबाद निवासी ट्रैक्टर चालक सचिन यादव उर्फ राजा (25) का शव मंगलवार तड़के घर से करीब 300 मीटर दूर एक मकान के बाहर दीवार के सहारे मिला। उनके दोनों पैरों के तलवे झुलसे थे। ग्रामीणों में करंट लगाकर हत्या किए जाने की चर्चा है। हालांकि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, सचिन सोमवार शाम करीब चार बजे घूमने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर तलाश की गई। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे रमेश ने उन्हें अपने घर के बाहर दीवार के सहारे बैठी अवस्था में देखा और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची बिजनौर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और फोरेंसिक टीम को बुलाया। पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
एसीपी कृष्णानगर अभिषेक पांडेय ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट होगी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सचिन के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन की करीब डेढ़ वर्ष पहले शादी हुई थी। परिवार में पत्नी आयुषी और आठ माह का बेटा कान्हा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें