फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो घंटे मेें ही हो गया बीएड प्रवेश परीक्षा का तीन घंटे का प्रश्नपत्र

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। बीएड प्रवेश परीक्षा में इस बार करेंट अफेयर्स से खूब सवाल पूछे गए, जिसमें खेल से संबंधित छह से सात सवाल पूछे गए। परीक्षा देकर बाहर निकले कई अभ्यर्थियों ने बताया कि यूं तो प्रश्नपत्र तीन घंटे का था लेकिन यह दो घंटे में ही पूरा हो गया। ज्यादातर छात्र-छात्राओं का कहना था कि इस बार का प्रश्नपत्र न तो अधिक सरल था और न ही ज्यादा कठिन।
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय कैंपस से परीक्षा देकर निकले मंसूरी सिद्दीकी ने बताया कि प्रश्नपत्र में बहुत कठिन सवाल नहीं पूछे गए और जिसने भी तैयारी ठीक से की थी उसने प्रश्नपत्र डेढ़ से दो घंटे में ही हल कर लिया। इस बार जटिल प्रश्न नहीं पूछे गए। करंट अफेयर्स से काफी प्रश्न आए जिसमें से खेल से भी कई सवाल पूछे गए। मसलन, फ्री थ्रो किसी खेल से संबंधित है, ओलंपिक के सिंबल में कितने रिंग होते हैं, मनु भाकर किस खेल से संबंधित हैं, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी का हेडक्वार्टर कहां पर है, आईसीसी विमेन वर्ल्ड कप की मेजबानी किस देश ने की थी और मेन्स हॉकी एशिया कप 2025 का आयोजन किस राज्य में किया गया... जैसे प्रश्न पूछे गए।

अभ्यर्थी सोनम ने बताया कि प्रश्नपत्र सामान्य था और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्नाें की संख्या अच्छी खासी रही। बताया, रानी लक्ष्मीबाई ने अंतिम युद्ध किसके खिलाफ लड़ा, नीति आयोग का गठन किस वर्ष में हुआ, फंडामेंटल ड्यूटीज को किस देश के संविधान से लिया गया है... समेत कई प्रश्न पूछे गए। इसके अलावा एक वर्ष के भीतर घटित प्रमुख घटनाओं से संबंधित प्रश्नों की भी ठीक-ठाक संख्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें