फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मीडिया ओलंपिक के तीसरे संस्करण का आगाज

विज्ञापन
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शनिवार को मीडिया ओलंपिक के तीसरे संस्करण का आगाज हुआ। इसमें कई खेल
विज्ञापन
लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शनिवार को मीडिया ओलंपिक के तीसरे संस्करण का आगाज हुआ। कैरम में प्रज्ञा सिंह, अचिंत्य कुमार शाही, नीलांश गुप्ता व अमन अग्रवाल चैंपियन बने। वहीं बैडमिंटन में आशीष, शिवांश व गौरी ने विजेता ट्रॉफी जीती। इसके अलावा हर्ष पांडेय, वाजीहा फातिमा और सौरभ शर्मा ने 100 मीटर दौड़ में बाजी मारी।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग नितिन अग्रवाल ने खेलों का शुभारंभ किया। इस दाैरान विशिष्ट अतिथि मृत्युंजय कुमार (सूचना सलाहकार, मुख्यमंत्री), खेल निदेशक डाॅ. आरपी सिंह, यूपी ओलंपिक एसो. के महासचिव डाॅ. आनंदेश्वर पांडेय व इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कामर्स उत्तर प्रदेश चैप्टर के चेयरमैन मुकेश बहादुर सिंह भी मौजूद रहे।

आयोजन सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को फुटबॉल शूट आउट, रस्साकसी, मेडिसिन बॉल थ्रो, शतरंज, बैडमिंटन व एथलेटिक्स की स्पर्धाओं का आयोजन होगा। एथलेटिक्स की स्पर्धाओं में 35 वर्ष से अधिक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आशीष प्रजापति पहले, सीएस आजाद दूसरे व शादाब आलम तीसरे स्थान पर रहे। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 50 मीटर दौड़ में विजय पांडेय पहले, नजम हसन दूसरे व अरुण कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शनिवार को मीडिया ओलंपिक के तीसरे संस्करण का आगाज हुआ। इसमें कई खेल

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शनिवार को मीडिया ओलंपिक के तीसरे संस्करण का आगाज हुआ। इसमें कई खेल

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शनिवार को मीडिया ओलंपिक के तीसरे संस्करण का आगाज हुआ। इसमें कई खेल

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शनिवार को मीडिया ओलंपिक के तीसरे संस्करण का आगाज हुआ। इसमें कई खेल

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शनिवार को मीडिया ओलंपिक के तीसरे संस्करण का आगाज हुआ। इसमें कई खेल

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शनिवार को मीडिया ओलंपिक के तीसरे संस्करण का आगाज हुआ। इसमें कई खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें