फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैटरर का शव सीवर लाइन के पाइप में मिला

Sun, 08 Feb 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के गऊघाट विश्वासनगर निवासी कैटरर सुजीत राजपूत (25) का शव शनिवार सुबह सात बजे बंधा रोड पर सीवर लाइन के पाइप में मिला। शव के पास इंजेक्शन पड़ा था। सुजीत का मोबाइल और रुपये गायब थे।
विज्ञापन


सुजीत के भाई रंजीत के अनुसार, सुजीत शुक्रवार रात 9:30 बजे बिना कुछ बताए घर से चले गए थे। वापस न लौटने पर उनकी तलाश शुरू की गई। कॉल करने पर उनका मोबाइल नेटवर्क के बाहर बता रहा था। शनिवार सुबह उनकी मां नीलम बंधा रोड पर पहुंचीं तो निर्माणाधीन सीवर लाइन के पाइप के अंदर सुजीत का शव पड़ा देखा। खबर पाकर मौके पर ठाकुरगंज पुलिस भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि परिजनों का कहना है कि सुजीत शराब के आदी थे और कभी-कभी नशे का इंजेक्शन भी लगा लेते थे। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। भाई रंजीत का कहना है कि सुजीत का मोबाइल फोन और उनके पास मौजूद 1500 रुपये गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें