लखनऊ। कृष्णानगर इलाके में ई रिक्शा सवार टप्पेबाजों ने पंडित खेड़ा निवासी प्रियंका त्रिपाठी के 30 हजार रुपये व जेवर पार कर दिए। पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई है।
प्रियंका के मुताबिक 24 अक्तूबर को वह ससुराल जाने के लिए ई रिक्शे पर सवार हुईं। उस पर पहले से तीन महिलाएं बैठी थीं। जब वह मेट्रो स्टेशन पहुंचीं तो तीनों ने उन्हें बातों में उलझाकर बैग में रखा छोटा पर्स चुरा लिया। इसमें नकदी और जेवर रखे थे। घर पहुंचने पर उन्हें इसका पता चला। पीड़िता ने बताया कि उस वक्त उन्हें दिल्ली जाना पड़ गया। लौटने पर उन्होंने बुधवार को एफआईआर कराई। इंस्पेक्टर पीके सिंह के मुताबिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।