फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रिक्शा चालक के 78 हजार पार करने वाला टप्पेबाज गिरफ्तार

Mon, 15 Sep 2025 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ऑनलाइन भुगतान के बहाने ई रिक्शा चालक का मोबाइल लेकर भागने व 78 हजार रुपये निकालने के आरोपी को चौक पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास घटना में इस्तेमाल बाइक और नौ हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय के मुताबिक आरोपी पारा के हंस खेड़ा का निवासी सनी है। वह मूलरूप से मैनपुरी के करहल का रहने वाला है। आरोपी को चौक स्थित रूमी गेट के पास से पकड़ा गया है। इसके खिलाफ मड़ियांव के हरिओम नगर निवासी बाबूराम शर्मा ने शनिवार को एफआईआर दर्ज कराई थी। 27 अगस्त को सुबह आठ बजे शिया पीजी कॉलेज के पास सनी ने चालक को रोका था। उसने बाबूराम से चौक स्थित निजी अस्पताल में जाकर दवा लेकर वापस खदरा आने की बात कही थी। आरोपी ने किराये का भुगतान ऑनलाइन करने को कहा था। ऐसे में पीड़ित का आरोपी ने मोबाइल ले लिया और चौक पहुंचकर अस्पताल में घुस गया। काफी देर तक न आने पर पीड़ित को टप्पेबाजी की जानकारी हुई। उन्होंने चौक पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर ने बताया कि बाबूराम के खाते में शनिवार को ही साेलर पैनल की 78 हजार रुपये सब्सिडी आई थी, जिसे सनी ने कई लोगों के खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। सर्विलांस के जरिये आरोपी को पकड़ कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें