लखनऊ। केजीएमयू की कर्मचारी परिषद का कार्यकाल मई 2024 में समाप्त हो चुका है। इसके बावजूद अभी तक चुनाव नहीं हो पाए हैं। इसके लिए कर्मचारी परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गंगवार ने कुलपति को पत्र लिखकर चुनाव कराने की मांग की है।
प्रदीप गंगवार के पत्र के अनुसार नियमानुसार प्रत्येक दो वर्ष में चुनाव होना अनिवार्य है, लेकिन अब तक प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। उनके अनुसार बिना वैध कार्यकारिणी के परिषद का संचालन अनुचित है और यह कर्मचारियों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। वर्तमान पदाधिकारी कार्यकाल खत्म होने के बावजूद नियम विरुद्ध तरीके से पद पर बने हुए हैं, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है।