श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र कहते हैं कि अस्थायी मंदिर कहां बन रहा है, इसे सरकार ने गोपनीय रखा है। राममंदिर निर्माण शुरू करने के लिए रामलला को नवरात्र से पहले जन्मभूमि से करीब 250 मीटर पूरब शिफ्ट करने के लिए चबूतरे व दर्शन मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है, जिसकी सुरक्षा संबंधी सभी जांच-पड़ताल आदि पुलिस व केंद्रीय बल के अधिकारी देखते हैं। ट्रस्ट की हर हाल में नवरात्र पूजा नए अस्थायी मंदिर में करने की तैयारी है।
तीन तरफ से ही परिक्रमा कर सकेंगे श्रद्धालु
नए मंदिर में रामलला के दर्शन का खाका ऐसा तय हुआ है कि भक्तों को परिक्रमा की सुविधा तीन तरफ से ही मिल सकेगी। दर्शन मार्ग से आते वक्त एक तरफ से दर्शन करते हुए रामलला के समक्ष पहुंचेंगे, फिर तीसरे तरफ से दर्शन करते हुए बाहर निकल जाएंगे।