फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: माैसा निकला किशोरी का हत्यारोपी दुष्कर्म के बाद नदी में फेंक दिया था

Mon, 23 Mar 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव में 18 मार्च की रात मौसा ने किशोरी से दुष्कर्म के बाद उसे गोमती नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी बरेली निवासी मौसा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। एफआईआर में हत्या, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने अपना अपराध कबूल लिया है। 18 मार्च की रात करीब आठ बजे वह खुद को बंगाली डॉक्टर के पास दिखाने की बात कहकर 17 वर्षीय किशोरी को साथ लेकर गया था। पीपा पुल के पास नदी से 50 मीटर दूर उसने दुष्कर्म किया। किशोरी ने शिकायत की धमकी दी, जिस पर आरोपी ने उसे नदी में धक्का दे दिया। तैरना न जानने के कारण किशोरी की डूबकर मौत हो गई।
आरोपी ने बताया कि खुद को बचाने के लिए उसने अपहरण की झूठी कहानी रची। उसने पहले किशोरी के खुद नदी में कूदने का दावा किया। सख्ती से पूछताछ पर उसने दुष्कर्म और हत्या करने की बात कबूल ली।
विज्ञापन


कई बार कर चुका था गलत काम करने का प्रयास
किशोरी के भाई ने बताया कि आरोपी मौसा की बहन पर शुरू से ही गंदी नजर थी। वह पहले भी कई बार गलत काम करने का प्रयास कर चुका था। परिवार ने विरोध किया था, जिस पर आरोपी ने माफी मांगी थी। मौसा होने के कारण घरवालों ने उसे माफ कर दिया। घटना के दिन भी किशोरी आरोपी के साथ नहीं जाना चाहती थी, लेकिन आरोपी उसे जबरन ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें