फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इटौंजा हाॅस्पिटल में टीम ने मारा छापा, डॉक्टर व स्टाफ भागे

विज्ञापन
इटौंजा हाॅस्पिटल में टीम ने मारा छापा, डॉक्टर व स्टाफ भागे
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। माल रोड स्थित इटौंजा हाॅस्पिटल में प्रसूता के सिजेरियन प्रसव में हुई लापरवाही की शिकायत पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। इससे वहां अफरातफरी मच गई। डॉक्टर व स्टाफ भाग निकले। जांच के दौरान अस्पताल में सफाईकर्मी मिला। टीम ने अस्पताल को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

महिंगवा के नरोसा स्थित नोहरी का पुरवा निवासी रिंकू ने पत्नी सोनम को माल रोड पर मरपा गांव के पास स्थित इटौंजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां उनका सिजेरियन हुआ था। कुछ देर बाद प्रसूता की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे शिफा हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। कई अस्पतालों में भटकने बाद आखिर में बीकेटी के एक निजी अस्पताल से उसकी पत्नी का दोबारा ऑपरेशन हुआ, तब उसकी जान बची। पति रिंकू ने बताया कि इलाज में करीब तीन लाख रुपये खर्च हो गए।
इंटौजा सीएचसी प्रभारी डॉ. किसले बाजपेई ने बताया कि दोनों पक्षों को बयान के लिए बुलाया गया है। अस्पताल की तरफ से अभी तक कोई भी बयान देने नहीं आया है। जांच टीम को अस्पताल में कोई मरीज मिला और न डॉक्टर स्टाफ। मामले की रिपोर्ट सीएमओ को भेजी गई है।

इटौंजा हाॅस्पिटल में टीम ने मारा छापा, डॉक्टर व स्टाफ भागे

इटौंजा हाॅस्पिटल में टीम ने मारा छापा, डॉक्टर व स्टाफ भागे

इटौंजा हाॅस्पिटल में टीम ने मारा छापा, डॉक्टर व स्टाफ भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें