सीवर सफाई का काम देखती तमिलनाडु की टीम।
लखनऊ। शहर के सीवर प्रबंधन का तरीका जानने के लिए शुक्रवार को तमिलनाडु सरकार का प्रतिनिधिमंडल राजधानी आया। यहां उसने भरवारा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट निरीक्षण किया और सीवर की सफाई का काम भी देखा।
सीवर की सफाई करने वाली निजी कंपनी सुएज इंडिया कंपनी के परियोजना निदेशक राजेश मठपाल ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल तमिलनाडु सरकार के नगर प्रशासन विभाग की संयुक्त आयुक्त अनामिका रमेश की अगुवाई में आया है, जिसमें चार सदस्य हैं। उन्हें शहर के सीवर नेटवर्क के रखरखाव व सफाई से जुड़ी दैनिक चुनौतियों और उसके निदान की जानकारी दी गई। फील्ड में ले जाकर उनको सुपर सकर मशीन व ग्रैबर उपकरणों की कार्यप्रणाली भी दिखाई गई।