लखनऊ। आईटीआई, पॉलीटेक्निक, एमबीए आदि शैक्षिक योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए इस महीने रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। सेवायोजन विभाग और आईटीआई के संयुक्त प्रयास से जून में करीब 10 रोजगार मेले लगाने का लक्ष्य है। युवाओं को अलग-अलग कंपनियों की ओर से 12 से 28 हजार रुपये महीने तक का वेतन दिया जा सकता है।
जिला सेवायोजन अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी ने बताया कि रोजगार संगम पर पंजीकृत युवाओं को रोजगार देने के लिए इस महीने अलग-अलग संस्थानों में रोजगार मेले लगाए जाएंगे। इसके लिए टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, होंडा, सुजलॉन व अन्य कंपनियों से बात चल रही है।
आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि अलीगंज आईटीआई परिसर में इसी सप्ताह टाटा मोटर्स कंपनी रोजगार मेला लगाएगी। इसके अलावा मारुति सुजुकी कंपनी अपने गुजरात प्लांट के लिए चयन करेगी। आईटीआई, पॉलीटेक्निक व अन्य शैक्षिक योग्यता रखने वाले युवा इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं।