फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन दिन भी नहीं टिक सका तारकोल, बिखर गईं गिट्टियां

Tue, 31 Mar 2026 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
उखड़ी सड़क दिखाते ग्रामीण।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। महिंगवा-कुर्सी रोड से नरोसा, सरैया होकर बाराबंकी के जयचंदपुर जाने वाले संपर्क मार्ग के डामरीकरण होने के तीन दिन बाद ही गिट्टियां उखड़कर बाहर आ गईं। सड़क की हालत देखकर सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। डामरीकरण करवाने वाले विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


गांव के वंशीधर, मुन्ना मौर्या, अभिषेक मौर्या, विनीत रावत और अमरीश यादव ने बताया कि इस सड़क पर तीन दिन पहले तारकोल डाला गया था। उस दौरान भी गिट्टी सड़क पर चिपकी नहीं थी और काम करवाने वालों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि अभी ताजी गिट्टी है, रात होने तक चिपक जाएगी। दूसरे दिन तक वाहनों के आवागमन से गिट्टियां उखड़कर बाहर आने लगीं। सोमवार को कई ग्रामीणों ने इस उखड़ी हुई गिट्टी को सड़क पर इकट्ठा कर दिया और लगभग दो किमी रोड का डामरीकरण करवाने वाले विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
पीडब्ल्यूडी की अधिशासी अभियंता कल्पना जायसवाल ने बताया कि लगभग दो किमी सड़क का डामरीकरण सिंचाई विभाग से करवाया गया है। ग्रामीणों के विरोध पर एसडीएम बख्शी का तालाब साहिल कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी संबंधित विभाग को दी गई है।

उखड़ी सड़क दिखाते ग्रामीण।

उखड़ी सड़क दिखाते ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें