फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्र को पिस्टल की बट व लाठी-डंडों से पीटा

Mon, 18 Mar 2024 03:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। घर जा रहे छात्र को दबंगों ने शुक्रवार को कार से अगवा कर पिस्टल की बट से पीटा। इसके बाद जंगल में ले जाकर लाठी-डंडों से पीटा और मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए। बीबीडी पुलिस ने छह नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

रायबरेली के रहने वाले छात्र पुष्पेंद्र सिंह विभवखंड में किराये के मकान में रहते हैं। पुष्पेंद्र के मुताबिक शुक्रवार शाम वह घर जा रहे थे। तभी किसान पथ पर आनंदी वाटर पार्क के पास कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार सवार विपुल व उसके साथियों ने उन्हें अगवा कर लिया और पिस्टल की बट से ताबड़तोड़ वार करके लहूलुहान कर दिया। इसके बाद जंगल में ले जाकर लाठी-डंडों से पीटा। वह बेहोश हो गए तो आरोपी भाग गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
पुष्पेंद्र के मुताबिक विपुल को कॉलेज से निष्कासित किया जा चुका है। फिर भी वह उन्हें धमकी देता है। बीबीडी इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह के मुताबिक पुष्पेंद्र और विपुल के बीच विवाद चल रहा है। अपहरण के आरोप की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि विपुल, वैभव, सूरज, विशाल, आदर्श, निखिल व पांच अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें