फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेकाबू कार की टक्कर से महिला की जान गई

Mon, 18 Mar 2024 03:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
माल। शाहमऊ गांव में रविवार शाम महिला को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

शाहमऊ गांव निवासी सत्यप्रकाश की पत्नी श्यामा (55) रविवार शाम बाग से लकड़ी बीनकर घर जा रही थीं। तभी सुरतीखेड़ा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने पीछे से श्यामा को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। चालक कार लेकर भाग गया। परिजनों ने श्यामा को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
माल इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक मृतका के बेटे अनिल की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। श्यामा के परिवार में पति सत्यप्रकाश और बेटे संजय व अनिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें