रायबरेली में बेहद ही दर्दनाक घटना सामने आई है। हमलावरों ने एक छात्र को सुनसान पार्क में ले जाकर केबल और हॉकी से पिटाई कर दी। खून से सने छात्र को रेलवे फाटक के पास छोड़कर मौके से फरार हो गए।
रायबरेली के जगतपुर कोवताली क्षेत्र में रविवार को एक छात्र को सुनसान बाग में लेकर उसकी केबल व हॉकी से पिटाई कर दी गई। खून से लतपथ छात्र को हमलावर लक्ष्मणपुर रेलवे फाटक के पास छोड़कर फरार हो गए। शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी। देर शाम जब छात्र घर पहुंचा और परिवारीजनों से आपबीती बताई। पीड़ित छात्र की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जगतपुर कस्बा निवासी विपुल (17) पुत्र स्वर्गीय दीपक जगतपुर कस्बे के बलिकरन सिंह स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज में दसवीं का छात्र है। पीड़ित ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि सलोन रोड निवासी उसके साथी शिवम मौर्य ने उसे बाइक पर बैठाकर चांदमऊ बाग ले गया, जहां पहले से पांच छह लोग मौजूद थे। सभी ने केबल और हॉकी से हमला कर दिया।
पिटाई के बाद उसे लक्ष्मणपुर रेलवे फाटक के पास छोड़कर फरार हो गए। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल हरिकेश सिंह ने बताया कि आरोपी शिवम मौर्य समेत पांच-छह अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।