फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्टंटबाजों की पिटाई से गई थी छात्र की जान

Wed, 13 Aug 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
जमानत हसन की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित जी-20 रोड पर तीन जून को हुई इंटर के छात्र जमानत हसन (19) की मौत स्टंटबाजों की पिटाई से हुई थी। यह आरोप जमानत के पिता कमाल हसन ने लगाया है। उन्होंने इस संबंध में दो युवकों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। वहीं पुलिस शुरू से इस घटना को मामूली सड़क हादसा बता रही थी।
विज्ञापन


कमाल हसन ने बताया कि तीन जून की रात करीब नौ बजे जमानत राजाजीपुरम निवासी साथी मो. आमान के साथ स्कूटी से घूमने निकला था। कुछ देर के बाद आमान ने उनके भांजे मो. अबुजर को फोन कर बताया कि जी-20 रोड पर कुछ युवकों ने उन पर हमला कर दिया है। हमले में जमानत को गंभीर चोट लगी है। उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर पाकर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चार जून को उसकी मौत हो गई।

चार बाइक सवार आठ युवकों ने किया था हमला
कमाल हसन ने बताया कि छानबीन व मौके पर मौजूद आमान से बातचीत करने पर पता चला कि जी-20 रोड पर चार बाइक सवार आठ स्टंटबाजों से उनके बेटे जमानत व साथी आमान का विवाद हुआ था। उन लोगों ने दोनों पर रॉड से हमला किया था। हमले में जमानत को गंभीर चोट लगी थी, जबकि आमान मामूली रूप से घायल हो हुआ था। इस दौरान दो आरोपी जानकीपुरम निवासी सोनू कुमार और मड़ियांव निवासी आदर्श भी घायल मिले थे।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम से मांगी मदद, तब दर्ज हुआ केस
पीड़ित कमाल हसन के अनुसार गोमतीनगर पुलिस शुरू से घटना को मामूली हादसा बता रही थी। कमाल हसन ने बताया कि उन लोगों ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से मिलकर मामले की शिकायत की तो उनके हस्तक्षेप पर सोमवार को सोनू और आदर्श के खिलाफ गोमतीनगर थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया। एसीपी गोमतीनगर बृज नारायण सिंह ने बताया कि हत्या का केस दर्ज किया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

इकलौता बेटा था जमानत, पांच दिन पहले ही विदेश सेे लौटे थे पिता
पिता कमाल हसन ने बताया कि जमानत उनका इकलौता बेटा था। वह सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। घटना से पांच दिन पहले ही वह विदेश से लौटे थे। बेटे ने इसी साल इंटर की परीक्षा दी थी और वह अपना रिजल्ट तक नहीं देख सका। जमानत के परिवार में पिता के अलावा मां यासीन बानो हैं। बेटे की मौत के सदमे से अब तक दंपती बाहर नहीं निकल सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें