फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दूसरे समुदाय के युवक की धमकियों से परेशान होकर छात्रा ने दी थी जान

Wed, 29 Apr 2026 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना में रहने वाली इंटर की छात्रा ने दूसरे समुदाय के सुहैब अख्तर की धमकियों से परेशान होकर आत्महत्या की थी। घटना 18 अप्रैल की रात की है। सोमवार को छात्रा के पिता ने सरोजनीनगर निवासी सुहैब के खिलाफ आशियाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मूलरूप से कैंट निवासी 17 वर्षीय छात्रा परिवार के साथ आशियाना में रहती थी। उसके पिता ने बताया कि बेटी पढ़ाई के साथ रेस्टोरेंट में काम भी करती थी। कुछ समय पहले रेस्टोरेंट में किशोरी की मुलाकात सुहैब से हुई थी। आरोपी ने बहाने से किशोरी का नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद आरोपी उससे मोबाइल फोन पर बातचीत करने लगा। कुछ समय बाद आरोपी ने किशोरी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी उससे 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। रुपये न देने पर आरोपी उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा।

बातचीत की रिकॉर्डिंग से पता चला
सुहैब की प्रताड़ना से आजिज होकर 18 अप्रैल की देर रात किशोरी ने घर में फंदा लगा लिया। उस वक्त परिजनों को आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका था। बाद में घरवालों ने किशोरी के मोबाइल फोन को चेक किया तक सुहैब की बातचीत की कुछ रिकॉर्डिंग मिली। आखिरी बार सुहैब ने किशोरी से फोन पर बात की थी। इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह ने बताया कि सुहैब के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें