फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी में 10 दिन के बाद पारा 40 डिग्री के नीचे

विज्ञापन
मंगलवार को धूप से बचाव करते लोग।  - फोटो : अमर उजाला/संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बीते कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू के बाद मंगलवार को थोड़ी राहत रही। दिन में पुरवाई चलने से अधिकतम तापमान 10 दिन के बाद 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा। इसे 39.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 17 अप्रैल को 40 डिग्री से कम तापमान दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन में पुरवाई और हवा में माैजूद नमी की वजह से दोपहर में उमस भरी गर्मी महसूस हुई लेकिन लू से राहत रही। माैसम विभाग का कहना है कि बुधवार से बादलों की सक्रियता बढ़ेगी। देर-सवेर तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी। पूर्वानुमान है कि विक्षोभ के असर से लखनऊ में अगले सात से दस दिन तक लू की परिस्थितियों से राहत रहेगी।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, विक्षोभ के असर से 28 व 29 अप्रैल को छिटपुट बूंदाबांदी के संकेत हैं। इससे तापमान में 3 से 5 डिग्री तक कमी आ सकती है। हालांकि, हवा में नमी की अधिकता के कारण उमस भरी गर्मी का अहसास रहेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री घटकर 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

मंगलवार को धूप से बचाव करते लोग। - फोटो : अमर उजाला/संवाद

मंगलवार को धूप से बचाव करते लोग। - फोटो : अमर उजाला/संवाद

मंगलवार को धूप से बचाव करते लोग। - फोटो : अमर उजाला/संवाद

मंगलवार को धूप से बचाव करते लोग। - फोटो : अमर उजाला/संवाद

मंगलवार को धूप से बचाव करते लोग। - फोटो : अमर उजाला/संवाद

मंगलवार को धूप से बचाव करते लोग। - फोटो : अमर उजाला/संवाद

मंगलवार को धूप से बचाव करते लोग। - फोटो : अमर उजाला/संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें