फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रदर्शनी में दिखा स्त्री के जीवन का संघर्ष

Sun, 18 Jan 2026 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रदर्शनी में दिखा स्त्री के जीवन का संघर्ष
विज्ञापन
लखनऊ। मणिकर्णिका आर्ट गैलरी की ओर अलीगंज सि्थत कला स्रोत आर्ट गैलरी में आयोजित पांच दिवसीय ‘रंग-वर्णिका’ समूह कला प्रदर्शनी शनिवार को शुरू हुई। इसमें विभिन्न राज्यों और शहरों के कलाकारों की कलाओं को प्रदर्शित किया गया। कलाकृतियों में स्त्री के जीवन का संघर्ष लोक संस्कृति, प्रकृति, सामाजिक सरोकारों की झलक देखने को मिली।
विज्ञापन


प्रदर्शनी का उद्घाटन विधान परिषद के सभापति मानवेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि कला समाज की संवेदनाओं, विचारों और सांस्कृतिक चेतना को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। कलाकार प्रो. उमेश कुमार सक्सेना ने कहा कि प्रदर्शनी में समकालीन कला की विविधता और गहराई स्पष्ट रूप से देखने को मिलती है। संयोजक एवं मणिकर्णिका आर्ट गैलरी की निदेशक कामिनी बघेल ने बताया कि विभिन्न राज्यों से आए 23 कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। 21 जनवरी तक प्रदर्शनी दोपहर दो से शाम 8 बजे तक आम दर्शकों के लिए खुली रहेगी।
अभिषेक कुमार (बिहार), अल्का शर्मा (गाजियाबाद), बिंदु (नई दिल्ली), दिव्याश्री नागेश्वरन (तमिलनाडु), डॉ. अभिलाषा निगम (लखनऊ), डॉ. प्रमिला सिंह (झांसी), डॉ. पुष्पा अग्रवाल (रायपुर), कामिनी बघेल (झांसी), ममता प्रकाश श्रीवास्तव (लखनऊ), पूजा श्रीवास्तव (कानपुर), पूनम सिंह (देहरादून) आदि शहरों और राज्यों के कलाकारों के चित्र शामिल हैं।

प्रदर्शनी में दिखा स्त्री के जीवन का संघर्ष

प्रदर्शनी में दिखा स्त्री के जीवन का संघर्ष

प्रदर्शनी में दिखा स्त्री के जीवन का संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें