फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 31 तक सूची जारी करने के आश्वासन पर धरना समाप्त

Fri, 18 Jul 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
31 तक सूची जारी करने के आश्वासन पर धरना समाप्त
विज्ञापन
लखनऊ। माध्यमिक शिक्षकों की ऑफलाइन तबादला सूची जारी न होने से नाराज शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पर धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने कहा कि ऑफलाइन तबादला सूची जारी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। हालांकि देर शाम अधिकारियों ने 31 जुलाई तक संबंधित मामले का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इसके बाद शिक्षकों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के बैनर तले जुटे अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों ने कहा कि विभाग स्थानांतरण आदेश तत्काल जारी करे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा ने कहा कि 7 जून को जारी शासनादेश में स्पष्ट उल्लेख था कि निदेशालय में प्राप्त हो चुकी ऑफलाइन स्थानांतरण पत्रावलियों का परीक्षण कर विभागीय मंत्री से अनुमोदन के बाद 27 जून को अपर शिक्षा निदेशक स्थानांतरण सूची जारी कर देंगे। लेकिन मामला सिफर है। महामंत्री राजीव यादव, प्रदेश संरक्षक डॉ. हरि प्रकाश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र वर्मा, बिजेंद्र कुमार, सुरेंद्र प्रताप, सुधाकर ज्ञानार्थी, पंकज सिंह, ध्रुव नारायण, सत्यबीर सिंह दिवाकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें